गाजियाबाद (युग करवट)। सिटी जोन के एक थाने की पुलिस की हालत उस समय पतली हो गई कि जब उसे सूचना मिली की कार सवार युवकों के साथ मारपीट व लूट की वारदात हुई है। सूत्रों के अनुसार जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि जिन युवकों ने लूट व मारपीट की सूचना दी थी उन्होंने शराब पी रखी थी और नशे की वजह से उन्होंने अपनी क्रेटा कार से नई ब्रेजा कार में टक्कर मार दी थी। उक्त विवाद के चलते ही दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई करनी शुरू कर दी।