गाजियाबाद (युग करवट)। मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ऋषभ विहार कॉलोनी में रहने वाले स्क्रैप कारोबारी अखिलेश शर्मा रहस्यमय हालात में लापता हो गये। व्यापारी के परिजनों के द्वारा दी गई तहरीर में पुलिस को बताया गया है कि अखिलेश शर्मा सहारनपुर की बोलकर घर से गया था। चार दिन बीत जाने के बाद भी कारोबारी का कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने अखिलेश शर्मा के साथ किसी अनिष्टï घटना के घटने व अपहरण होने की आशंका जताई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कारोबारी की बरामदगी के प्रयास करने शुरू कर दिये हैं।