नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय महासचिव रवि वर्मा के घर पर पहुंचे। इस दौरान स्वर्णकार समाज की राजनीतिक भागीदारी तथा सोने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर विस्तार से चर्चा हुई। स्वर्णस समाज के लोगों ने अपने व्यापार से संबंधित हुई नई परेशानियों से उनको अवगत कराया। साथ ही इस समस्या के समाधान की मांग भी की। सांसद हरेन्द्र मलिक ने आश्वासन दिया कि वे स्वर्णकार समाज से जुड़े मुद्दों एवं सर्राफा व्यवसाय की चिंताओं को संसद में प्रमुखता से उठाएंगे। इस अवसर पर विनोद वर्मा, राजेश वर्मा, अनिरुद्ध वर्मा, अनीश वर्मा, मोनू वर्मा, मोहित वर्मा, विशाल वर्मा, अभि वर्मा एवं विक्की वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।