गाजियाबाद (युग करवट)। दिल्ली एनसीआर में लगे कंप्यूटराइज्ड धर्मकांटों में इलेकट्रोनिक चिंप लगाकर रिमोट के माध्यम से करोड़ों के लोहे सरिये-गाटर आदि चुराने वाले गैंग को भंड़ाफोड़ करते हुए स्वॉट टीम व वेव सिटी थाने के एसओ सर्वेश पाल की टीम ने जहां गैंग लीडर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया वहीं उसकी निशानदेही पर चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त होने वाले तीन ट्रक व कार समेत करोड़ों का माल बरामद कर यिा। यह जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम अमित सक्सैना ने बताया कि स्वॉट, क्राइम ब्रांच व वेव सिटी थाने के एसओ की टीम ने जिस बदमाश को गिरफ्तार किया है उसका नाम बाबर मलिक निवासी मकान नंबर १२७ नियर मोती मस्जिद कैला भटï्टा कोतवाली नगर है और वह गैंग का सरगना भी है। इसके पास से फर्जी नंबर वाली प्लेट गले हुए तीन ट्रक, औरा कार, पांच इलेक्ट्रोनिक चिप, पांच रिमोट, ७८०० केजी चोरी का सरिया च चोरी के बिल बरामद हुए। पूछताछ में बाबर मलिक ने बताया कि वह और उसके साथी पूरे हाईटेक तरीके से घटतौली करके सरिया व गाटर आदि सामान चुरा लेते थे। उसका गैंग अब तक चोरी की दर्जनों वारदातों को अंजाम दे चुका है।