ज्वैलर्स के यहां काम करने वाला निमिष अग्रवाल निकला मास्टर माइंड
प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल सिंह राजपूत की टीम ने एसीपी अमित सक्सैना की अगुवाई में चोरों के एक ऐसे गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया कि जिसने तनिष्क शोरूम व दीपाली ज्वैलर्स के यहां से एक करोड़ से अधिक कीमत के जेवरात चुराने के अलावा कविनगर थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी में स्थित एक फ्लैट को खंगाल लिया था।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गये चोरों के पास से लाखों की कीमत के सोने चांदी के जेवरात के अलावा पासपोर्ट, चैकबुक व वारदातों में प्रयुक्त हुई अर्टिगा कार बरामद हुई। साथ ही कई और वारदातों के खुलासे की बात भी पुलिस ने कही। यह जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम अमित सक्सैना ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल सिंह राजपूत की टीम ने जिन बदमाशों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है उनके नाम निमिष अग्रवाल निवासी मोतीबाग निवासी कोतवाली बुलंदशहर, रोशन यादव निवासी गोपाल चक ताजपुर डेहमा करीमुदï्दीनपुर गाजीपुर, रघु निवासी डी ९३ सैक्टर २५ प्रहïद विहार रोहिणी साबा डेयरी दिल्ली और अमन सक्सैना निवासी बी ४२५ संजय विहार आवास विकास कॉलोनी हापुड़ हैं। श्री सक्सैना ने बताया कि ज्वैलर्स के यहां हुई चोरी का मास्टर माइंड इन शोरूम पर काम करने वाला निमिष अग्रवाल नामक कर्मचारी निकला। यह गैंग अब तक दर्जनों वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के लिये सिरदर्द बन गया था।