प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। टीला मोड थाना क्षेत्र में स्थित भारत सिटी में रहने वो तीन नाबालिग बहनों के द्वारा की गई आत्महत्या की घटना में अभी तक उनका पिता चेतन पुलिस के रडार पर नहीं आया है। हां अभी तक की जांच में तीनों बच्चियों के द्वारा की गई सुसाइड के पीछे कोरियन गेम के अलावा भी कई कारण दिखाई दे रहे हैं। यह कहना है डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष दशरथ पाटिल का। श्री पाटिल ने बताया कि इस प्रकरण के पीछे की कोई कड़ी छूट ना जाये इस बात को लेकर पुलिस उक्त घटना की जांच हर एंगिल पर कर रही है। श्री पाटिल ने बताया कि अभी तक की जांच में जो कारक सामने आये हैं उनमें मृतक बच्चियों के परिवार की आर्थिक व सामाजिक दशा और आये दिन होने वाली कलह और माता पिता के द्वारा बच्चियों पर गेम ना खेलने के लिये डाले जाने वाले दवाब की वजह से बच्चियों को तनावग्रस्त होना मुख्यतया शामिल हैं। श्री पाटिल ने बताया कि वर्तमान में चेतन की मालीहालत जहां खस्ता बनी हुई है वहीं बच्चियों पर उसके व उसकी तीनों पत्नियों के द्वारा ध्यान भी नहीं दिया जाना भी तीनों बच्चियों के द्वारा आत्महत्या करने की एक और वजह दिखाई दे रही।