प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड ने पांच सहायक पुलिस आयुक्तों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। इसके तहत एसीपी क्राइम भास्कर वर्मा को सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर, एसीपी नन्दग्राम उपासना पाण्डेय को सहायक पुलिस आयुक्त, एसीपी ट्रैफिक फस्ट जियाउदï्दीन अमिद को सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम, एसीपी कोतवाली नगर रितेश त्रिपाठी को सहायक पुलिस आयुक्त यातायात प्रथम और एसीपी मोदीनगर अमित सक्सैना को एसीपी क्राइम बनाया है। सूत्रों की माने तो एसपी मोदीनगर को पासपोर्ट के फर्जीवाड़े की हो रही जांच की वजह से हटाया गया।