गाजियाबाद (युग करवट)। नगर पंचायत डासना में संचालित गौ आश्रय स्थल का मुख्य पशु चिकित्सधिकारी डॉ.एसपी पाण्डेय ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर ८० गौवंश संरक्षित पाए गए। गौवंशों को खिलाने के लिए ५० क्विंटल भूसा, १२.५ कुंतल चोकर, १३.६५ कुतंल हरा चारा भी उपलब्ध मिला। इसके अलावा गौशाला की निगरानी के लिए १२ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, मौके पर एक भी गौवंश बीमार नहीं मिला। निरीक्षण के उपरांत जांच टीम ने आश्रय स्थल पर कार्य करने वाले श्रमिकों के साथ भोजन भी किया। इस मौके पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.हरिवंश सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डासना डॉ.रविशंकर, जेई सुनील कुमार, सुरेन्द्र कुमार, कमल सिंह, सुपरवाइजर सतीश कुमार, पशुपालन से अंकित कुमार, प्रदीप त्यागी, गौरव, हसमत अली, धर्मपाल, राजबली, गंगाराम पाण्डेय आदि मौजूद रहे।