प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल के द्वारा चाई जा रही मुहिम के तहत एसएचओ नन्दग्राम उमेश कुमार सिंह की टीम ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एसोसिएटिड गिरोह की तीन महिला तस्करों समेत चार नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि एसएचओ उमेश कुमार सिंह की टीम द्वारा एसीपी उपासना पाण्डेय की अगुवाई में जिन तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है उनके पास से मादक पदार्थ की भारी खेप, लगभग ६० लाख कैश व १२ मोबाइल बरामद हुए। जिन तस्करों के नाम ब्रजराज, उसकी पत्नी लल्ला बाइ, सोना पत्नी कमल व गीता पत्नी तरूण निवासी गली नंबर १, तीस फुटा रोड नन्दग्राम हैं। उन्होंने बताया कि ये तस्कर दो परिवारों के संगठित गिरोहों के सदस्य हैं। गीता व सोना के कई परिजन इस समय जेल में बंद हैं। इन दोनों गिरोहों का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ है।