गाजियाबाद (युग करवट)। समाजसेवी अनिल गर्ग और उनके भाई ने होटल व्यवसाय में प्रवेश किया है। राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी के निकट बहुत खूबसूरत होटल बनाया है। कल निकट मित्रों के साथ होटल का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी ललित जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार अजय जैन, युग करवट के एडिटर इन चीफ सलामत मियां, लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष अतुल जैन, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र मित्तल (मैदीवाले), भाजपा नेता अनुज मित्तल आदि मौजूद रहे। बहुत ही खूबसूरत होटल बनाया गया है। अनिल गर्ग ने बताया कि कल २२ जुलाई को हवन पूजन होगा और उसके बाद अगस्त के दूसरे सप्ताह में पूरी तरह से ये खुल जाएगा।