गाजियाबाद (युग करवट)। लोनी थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में चाकू से वार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। कोतवाली क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते सैलून संचालक तस्लीम की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतक कुछ समय पहले ही युनूस की हत्या के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। असगर ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। तहरीर में आमिर, शेरूद्दीन, फैजल और रूबी लडक़े को नामजद किया है