गाजियाबाद (युग करवट)। सरकारी स्कूलों में बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। शिक्षक संघ ने कहा कि परिषीदय विद्यालयों में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। विशेषकर लोनी क्षेत्र में सबसे अधिक घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में रात के समय विद्यालयों में चौकीदार की व्यवस्था कराएं जाने, रात्रि में सुरक्षा की समीक्षा किए जाने की मांग संघ ने की है। इसके अलावा अक्टूबर से स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे किए जाने की भी मांग की हैं। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, प्रांतीय उपाध्यक्ष अनुज त्यागी आदि मौजूद रहे।