गाजियाबाद (युग करवट)। मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांगने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परमार्थ सेवा ट्रस्ट ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्टï्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ट्रस्ट ने कहा कि चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांगने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए। ट्रस्ट के चेयरमैन वीके अग्रवाल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने विपरीत परिस्थितियों में भी देशहित में काम किया है, जिसके लिए उन्हें पदमभूषण से सम्मानित किया जाए। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष अरूण त्यागी, उपेन्द्र गोयल, राजेश गुप्ता, कपिल गोयल, सतारा खान, पवन शर्मा, डॉ.राहुल कंसल, अनिल दुबे, जितेन्द्र भटनागर, राकेश खुराना, संजीव अग्रवाल, शिवकुमार शर्मा,लोकेश सिंघल, सुनील शर्मा, मुकेश गुप्ता, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।