नोएडा (युग करवट) । सेक्टर 82 के पॉकेट 7 में स्वामी रूपानंद ब्रह्मचारी के सानिध्य में आयोजित श्रीमदभागवत कथा के सातवें दिन कथा व्यास नीलांशु दास ने सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष आदि प्रसंगों का सुंदर वर्णन किया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि विश्राम दिवस पर हवन यज्ञ हुआ जिसमें सभी देवताओं को आहुतियां प्रदान की गईं। कथा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जो रात्रि 9 बजे से प्रारंभ होकर देर रात तक चला जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। राघवेंद्र दुबे ने कहा है कि धार्मिक आयोजन हमें सत्कर्म करने की प्रेरणा देते हैं साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कर नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करते हैं।
इस मौके पर संयोजक संजीव ढाली, उत्तम चन्द्रा, देवमणि शुक्ल, सुशील पाल, रमेश शर्मा, गोरे लाल, रवि राघव, गुड्डू चौधरी, संजय पांडेय, सर्वेश तिवारी, विष्णु शर्मा, विकास शर्मा, नीरज शर्मा, टोनी कपूर, रमेश वर्मा, निर्मल बिस्वास, गोपाल पाल, असीम मजूमदार, अंगद सिंह तोमर, अनूप सिंह, संतोष बिस्वास, मखन बसु, बाबू सरकार, कनाई लाल, असित बाघ, गोविंद बिस्वास, संजय हालदार, तुषार, प्रेम जी, टोनी ढाली , सुखदेव, शुभमय, विश्वजीत सरकार, अनिमेष मंडल, अनूप शर्मा , विकास कुमार सहित भारी संख्या में सेक्टर वासी मौजूद रहे।