नोएडा (युग करवट)। विधायक पंकज सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छिजारसी, चोटपुर, बहलोलपुर, गढ़ी चौखंडी और आसपास की कॉलोनियों के विकास एवं कायाकल्प के लिए लगभग 4.23 करोड़ रुपये की लागत से 16 सडक़ एवं नाली निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक पंकज सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सुगम और सुरक्षित बनाना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा विधायक ने सेक्टर-19, सेक्टर-20 और सेक्टर-40 में आयोजित जन संवाद कार्यक्रमों में भी भाग लिया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।