रामपुर (युग करवट)। रामपुर रजा पुस्तकालय एवं संग्रहालय में आज द्वितीय योगोत्सव २०२६ के अंतर्गत अंतराष्टï्रीय योग दिवस पर एक संगोष्ठी ‘योग: एक वैश्विक आंदोलन’ विषय पर आयोजित की गई। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि श्रीश्री १००८ श्रीमद् जगदगुरु श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् जी महाराज रहे। संगोष्ठी की अध्यक्षता रामपुर रजा पुस्तकालय एवं संग्रहालय के निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र ने की। वक्ता के रूप में पूर्व प्रमुख योग विज्ञान विभाग गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय हरिद्वार प्रो. सुरेंद्र कुमार तिवारी, वरिष्ठ योग प्रशिक्षक अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान नई दिल्ली डॉ. नम्रता राज, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान नई दिल्ली की सहायक प्रो. डॉ. निकिता शर्मा ने भाग लिया। मुख्य समन्वय एवं वरिष्ठ तनकीनी रेस्टोरर अरुण कुमार सक्सेना मौजूद रहे।