नई दिल्ली (युग करवट)। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि दीपके आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। रिजिजू ने उनकी छात्र के रूप में पहचान पर भी सवाल किया। हालांकि, उन्होंने दीपके के लिए नरम रुख दिखाते हुए उन्हें अपना ही लडक़ा बताया। रिजिजू ने अभिजीत दीपके और उनके आंदोलन को लेकर सवाल उठाए। रिजिजू से जब छात्रों की शिक्षा क्षेत्र में सुधार से जुड़ी मांगों और जेन-जी आंदोलन पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने माना कि छात्रों की चिंताएं जायज हैं। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक दलों ने इस आंदोलन को पूरी तरह अपने कब्जे में ले लिया है। युवाओं के बीच पहचान बना चुके अभिजीत दीपके का नाम लेते हुए रिजिजू ने कहा, लेकिन अभिजीत दीपके है वह हमारा अपना ही लडक़ा है, महाराष्ट्र से बौद्ध है। इसके बाद उन्होंने दीपके के छात्र होने पर सवाल उठाते हुए कहा, लेकिन वो तो आम आदमी का कार्यकर्ता है, वो तो आप भी जानते हैं, सब जानते हैं। वो छात्र कैसे हो गया?