नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। जिले में आज तीन स्थानों पर मॉकड्रिल कर आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्यो की तैयारियों को परखा गया। सबसे पहले मोदीनगर के केएन मोदी सांइस एंड कॉमर्स इंटर कॉलेज में भूंकप आपदा को लेकर मॉकड्रिल की गई। भूंकम्प को लेकर कॉलेज में सायरन बजाया गया। सायरन बजते ही बच्चे और शिक्षक अपनी-अपनी कुर्सी मेजों के नीचे बैठ गए। कुछ देर बाद सिविल डिफेंस के वार्डन द्वारा बच्चों को क्लास रूम से सुरक्षित बाहर निकाला। यह मॉकड्रिल प्रभारी सुधीर कुमार, सह प्रभारी रवि अग्रवाल के नेतृत्व में की गई। इस दौरान डिप्टी डिवीजनल वार्डन राजकुमार तोमर, स्टाफ ऑफिसर सुशील कुमार आदि मौजूद रहे। दूसरी मॉकड्रिल इंदिरापुरम स्थित एटीएस एडवांटेज सोसायटी में की गई जिसमें आग लगने के लगने किस तरह की सावधानी बरती जाए, राहत कार्य से लेकर लोगों को बचाने और आग न फैलने देने की घटना की ड्रिल की गई। स्थानीय लोगों को बताया गया कि आग लगने के दौरान किस तरह से बचाव कार्यो को अंजाम दिया जाए। इस दौरान डिवीजनल वार्डन एके जैन, अनंत कुमार ठाकुर, दीपक अग्रवाल, डिप्टी डिवीजनल वार्डन अशोक कुमार, मंजूर हसन, संजय गोयल, रमन सक्सेना, चैतन्य जैन, नवनीत कुमार, तुषार शर्मा आदि मौजूद रहें। वहीं लोनी स्थित भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड में केमिकल रिसाव को लेकर मॉकड्रिल की गई।