गाजियाबाद (युग करवट)। महापौर श्रीमती सुनीता दयाल का जन्मदिन आज धूमधाम सके साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर जाकर जन्मदिन की बधाई दी। नगरायुक्त विक्रमादित्य मलिक उनके निवास पर पहुंचे और बधाई दी। इस अवसर पर मेयर ने केक काटा और उन्होंने नगरायुक्त को केक खिलाया तो वहीं नगरायुक्त ने भी मेयर को केक खिलाकर बधाई दी। विधायक अजितपाल त्यागी, युग करवट के एडिटर इन चीफ सलामत मियां, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष जावेद मलिक एवं फहीम कुरैशी ने जन्मदिन की मुबारकबाद दी।