गाजियाबाद (युग करवट)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई। गाजियाबाद से राजनगर निवासी राजेंद्र यादव को मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजेंद्र यादव लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं और चुनाव के दौरान राजेंद्र यादव पूरी मुस्तैदी के साथ भाजपा उम्मीदवारों को जिताने में अहम रोल निभाते हैं। राजेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी है उसे वो पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि आज देश मोदी जी के नेतृत्व में और उत्तर प्रदेश योगी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित की बात केवल भाजपा ही करती है और हमेशा वो किसानों के साथ खड़ी रहती है।