गाजियाबाद (युग करवट)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जिला महिला चिकित्सालय में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ सांसद अतुल गर्ग, राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप एवं महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल द्वारा किया गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों को फलों का वितरण किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान भी किया। इस अवसर पर पंकज भारद्वाज, सचिन डेढ़ा, रिचा भदोरिया, राम त्यागी, नीरज शर्मा, रनीता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रताप सिंह, डॉ. दीप्ति मलिक, डॉ. माला शर्मा, डॉ. अर्चना त्यागी, मैट्रन अमरीश रानी, चीफ फार्मासिस्ट दिनेश चंद्र, हॉस्पिटल क्वालिटी मैनेजर तृषा चंदेल, आईसीएन आरती शर्मा, फार्मासिस्ट प्रवीण त्यागी एवं नर्सिंग ऑफिसर अजरा सिद्दीकी सहित चिकित्सालय का स्टाफ उपस्थित रहा। राजनगर से पार्षद एवं निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए के तमाम पदाधिकारी एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
जांच का कार्य लैब टेक्नीशियन श्रीमती मंजुला यादव द्वारा किया गया। गर्भवती महिलाओं को काउंसलर कविता त्यागी द्वारा जानकारी दी गई। डाइटिशियन पूजा शर्मा द्वारा पौष्टिक आहार के संबंध में आवश्यक परामर्श दिया जा रहा है।