एसडीएम सदर अरूण व सहायक नगर आयुक्त पल्लवी का भी हुआ ट्रांसफर
लखनऊ (युग करवट)। उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 181 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी तबादला सूची में बड़ी संख्या में उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया हैए जबकि कई अधिकारियों को विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों और अन्य संस्थानों से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिले में एसडीएम सदर के पद पर तैनात अरूण दीक्षित को एसडीएम भदोही भेजा गया है। उनके जगह कोमल पंवार को कासगंज से भेजा गया है। सहायक नगर आयुक्त पद पर तैनात पल्लवी सिंह को एसडीएम अलीगढ़ बनाया गया है। वहीं उनके स्थान पर अमरोहा एसडीएम चन्द्रकांता को भेजा गया है। इसके अलावा एसडीएम मुजफ्फरनगर निकिता को सहायत नगरआयुक्त पद पर भेजा गया है। इसमें हापुड, मिर्जापुर लखनऊ आदि जिलों के भी एडीएम बदले गए हैं।