राजनगर एक्सटेंशन केडब्ल्यू सृष्टिï का मामला
गाजियाबाद (युग करवट)। राजनगर की सोसाइटी केडब्ल्यू सृष्टिï में स्थित एक फ्लैट में १5 सितंबर की रात एक ऐसी सनसनीखेज घटना घटी थी कि जिसने नन्दग्राम थाने की पुलिस के साथ उच्चाधिकारियों के होश उड़ा दिये थे। बता दें कि उस सोसाइटी का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ था कि जिसमें फटे वस्त्रों एवं बदहवास अवस्था में इधर से उधर घूम रही लडक़ी वहां फ्लैटसï् के दरवाजे खटखटाकर उनसे मदïद व कपड़े मांगने की गुहार लगाती हुई दिखाई दे रही थी। साथ ही वह अपने दोस्त पर रेप करने और उसके साथ मारपीट करके कपड़े फाड़ देने के आरोप भी लगा रही थी। पुलिस के मुताबिक जब इस घटना की तह तक जाने के लिये जांच की गई तो पता चला जिस लडक़ी का वीडियो वायरल हुआ है वो दिल्ली के मयूर विहार की रहने वाली है। जबकि आरोपित युवक राजनगर एक्सटेंशन की गुलमोहर सोसाइटी का रहने वाला है। जब पुलिस ने इस प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई करने के लिये पीडि़ता से कई बार संपर्क किया गया। लेकिन उसने ना तो पुलिस को कोइ तहरीर दी और ना ही थाने पर आई। इसके बाद जब आरोपित युवक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसकी महिला दोस्त १५ सितंबर की रात उसके पास आई थी। उसके बाद वह और उसकी दोस्त केडब्ल्यू श्रृष्टिï में रहने वाले अपने दोस्त के फ्लैट पर पहुंच गये। वहां किसी बात को लेकर उसका विवाद महिला दोस्त के साथ हो गया। विवाद के दौरान हुई खींचातानी की वजह से युवती के कपड़े फट गये थे। पुलिस का कहना है अभी तक जांच में गैंगरेप की बात सामने नहीं आई है। अगर युवती इस मामले में कोई तहरीर देती है तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई करने में देरी नहीं लगायेगी। पुलिस का यह भी कहना है कि इस प्रकरण को तूल देने के पीछे की वजह इस सोसाइटी के पूर्व व वर्तमान एओए के पदाधिकारियों के बीच चली आ रही मूंछो की लड़ाई है। बता दें कि इस सोसाइटी में रहने वाले रेजिडेटसï् ने पुलिस को बताया था कि गायब होने वाली युवती के साथ गैग रेप हुआ है।