गाजियाबाद (युग करवट)। लोनी विधायक नन्दकिशोर गुर्जर को एक बार फिर से जेहादियों द्वारा धमकी दी गई। सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल की गई पोस्ट में जहां प्रधानमंत्री व गृहमंत्री, असम के मुख्यमंत्री, दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा, सांसद अनुराग ठाकुर आदि शीर्ष नेताओं के खिलाफ भी भ्रामक एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इस बारे में जब लोनी विधायक नन्द किशोर गुर्जर से पूछा गया तो उनका कहना था कि यूं तो उन्हें ऐसी धमकियां मिलती रहती है लेकिन इस पोस्ट में क्योंकि प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से लेकर कई और शीर्ष नेताओं के खिलाफ भी भ्रामक एवं मिथ्या बात कही गई है, तो ऐसे में यह मामला और भी अधिक संवेदनशील हो जाता है।
श्री गुर्जर ने बताया कि वह इस भ्रामक तथ्यों वाली पोस्ट को सोशल मीडिया पर डालने वाले देशद्रोही तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायोंगे। श्री गुर्जर ने कहा कि पोस्ट में यह लिखा गया है कि मैं २५०० लोगों के साथ दिल्ली में दंगा कराने गया। इस बात पर उन्हें देशद्रोही मानसिकता वाले लोगों की सोच पर जहां हंसी आ रही है वहीं तरस भी आ रहा है।