वेव सिटी में हुआ हादसा
गाजियाबाद (युग करवट)। थाना वेव सिटी के क्षेत्र में एक मजदूर की गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वेव सिटी के अंदर ईडब्ल्यूएस एलआईजी का निर्माण चल रहा है। आज टावर नंबर-४ पर काम करते हुए पश्चिम बंगाल निवासी पिंटू सरकार टावर से गिर गया। पिंटू सरकार को मणिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
हैरत की बात ये है कि इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। जब पुलिस से मालूम किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। जब अस्पताल से मीमू आयेगा तब जानकारी पता चलेगी। बताते हैं कि मजदूर की मौत को कंपनी के लोग पुलिस से काफी देर तक छिपाये रहे। हालांकि पुलिस को अन्य सूत्रों से जानकारी दी गई लेकिन पुलिस को जिस तरह सक्रियता दिखानी चाहिए थी वह नहीं दिखाई।