गाजियाबाद (युग करवट)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विधायी समाधिकार समिति ने विकास भवन सभागार में तीन जिलों की समीक्षा बैठक की। सभापति वदंना वर्मा की अगुवाई में तीन सदस्यीय समिति ने क्रमवार गाजियाबाद,नोएडा, हापुड़ जिलों की समीक्षा की। इस दौरान समिति ने विभिन्न बिन्दुओं पर अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट जानी। समिति में सदस्य डॉ.प्रज्ञा त्रिपाठी, विजय शिवहरे के अलावा समिति अधिकारी संजय कुमार, अपर निजी सचिव अजय कुमार, प्रतिवेदक अभय सिंह, समीक्षा अधिकारी सुनील कुमार आर्य शामिल रहे। वहीं इस मौके पर तीनों जिले के अधिकारी भी मौजूद रहे।