गाजियाबाद (युग करवट)। युगकरवट समाचार पत्र के प्रधान संपादक सलामत मियां ने बलदेव राज शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की पुस्तक की आवश्यकता न सिर्फ गाजियाबाद बल्कि पूरे देश के राजनीतिक लोगों को थी।
सलामत मियां ने गाजियाबाद और गाजियाबाद वासियो के साथ राजनाथ सिंह के लगाव की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद के लोगों को आज भी जब ये महसूस होता है कि उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही तो वो राजनाथ सिंह के पास आकर खुल कर अपनी बात कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह जी भी गाजियाबाद के लोगों को पहले की तरह अपना मानते हैं, ये बहुत ही बड़ी और महत्वपूर्ण बात है।