गाजियाबाद (युग करवट)। बलदेव राज शर्मा जी को राजनाथ सिंह सिर्फ अपना अभिभावक बताते ही नहीं बल्कि हृदय से मानते भी हैं, ये पुस्तक विमोचन समारोह में उन्होंने साबित भी कर दिया। जब संचालक राज कौशिक के कहने पर बलदेव राज शर्मा सुंदर फूलों की माला राजनाथ सिंह की गले में डालने लगे तो राजनाथ जी ने बीच में ही उनके हाथ रोक लिए और फूलों की माला बलदेव राज शर्मा के गले में ही पहना दी। इससे पूरा समाचार तालिया से गूँज उठा। ऐसा ही दृश्य उस समय भी उत्पन्न हुआ जब डॉ बिंदेश दीक्षित बॉबी द्वारा लाए गए राधा नानी पटका बलदेव राज शर्मा राजनाथ सिंह के गले में पहनाने लगे। राजनाथ सिंह ने पुन: उनके हाथ पकड़ कर राधा नामी पटका भी उनके ही गले में डाल दिया।