संसद भवन तक पहुंचे प्रर्दशनकारी, हुआ लाठीचार्ज, सरकार बातचीत को तैयार
नई दिल्ली (युग करवट)। शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों के प्रस्तावित संसद मार्च से पहले हंगामा हुआ। जंतर-मंतर के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई। संसद मार्च के दौरान पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक पहुंचे प्रदर्शनकारियों को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया गया। इस दौरान कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए। कई मार्गो पर बेरिकेडिंग कर दी गई। जिसकी वजह से सुबह से ही दिल्ली की सीमाओं पर जाम लग गया। सप्ताह का पहला दिन होने के कारण कामकाजी लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सदन में कहा कि पेपर लीक के खिलाफ, बच्चे जंतर-मंतर पर बैठे हैं, लेकिन उनके ऊपर लाठीचार्ज करवाया जा रहा है। मोदी सरकार हमारे युवा की आवाज़ दबाने की कोशिश कर रही है।
जंतर मंतर पर प्रदर्शन को लेकर गाजियाबाद पुलिस अलर्ट मोड़ पर
गाजियाबाद (युग करवट)। आज कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर मंतर पर किये जा रहे प्रदर्शन को दृष्टिïगत रखते हुए कमिश्नरेट पुलिस गाजियाबाद प्रशासन ने भी एहतियातन कदम उठाये हैं।
इसके तहत एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य, एसीपी साहिबाबाद अमित सक्स्ैना, एसीपी शालीमार गार्ड अतुल कुमार सिंह, एसीपी लोनी राम किशन व एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य की अगुवाई में दिल्ली से सटी सभी सीमाओं पर न केवल भारी पुलिसबल तैनात किया गया बल्कि पुलिस ने दिल्ली की और जाने वाले व्यक्तियों व वाहनों की तलाशी भी ली। इसके अलावा दिल्ली बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा पुलिस के उच्चाधिकारियों ने लिया।
डिंपल यादव ने किया मार्च
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने पार्टी के अन्य सांसदों के साथ संसद से जंतर-मंतर तक मार्च किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, देश में हालात ऐसे हैं कि युवा अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन सरकार न तो उनकी बात सुनने को तैयार है और न ही बातचीत करने को। छात्रों ने बार-बार यह बात कही है और सोनम वांगचुक ने भी सरकार से बातचीत शुरू करने की अपील की है। लेकिन सरकार इतनी अडय़िल और असंवेदनशील है कि वह किसी और की बात सुनने को तैयार नहीं है।