गाजियाबाद (युग करवट)। विजयनगर थाना क्षेत्र के अबेडकर नगर कॉलोनी में रहने वाली युवती पर हुए कातिलाना हमले के पीदे उसके बाॉयफ्रेंड का तो हाथ नहीं। सूत्रों की माने तो विवजयनगर थाना पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे के लिये घायल पीडि़ता के दोस्त को भी अपने जांच के घेरे में ले लिया है।
सूत्रों का कहना है कि पुलिस के द्वारा की प्राथमिक जांच के दौरान जब यह बात सामने आई कि इस वारदात के पीदे ऐसा कोई शख्स हो सकता है कि जो पल्लवी के काफी निकट रहा होगा। जब इस बिन्दू पर जांच की गई तो पता चला कि एक युवक ने जहां वारदात वाले दिन युवती से काफी देर तक वीडियो कॉल की थी बल्कि वह निरंतर उसे कॉल व चैट करता रहा है। इस संदर्भ में जब एसीपी कोतवाली नगर से पूछा गया कि पुलिस की जांच किस दिशा में जा रही है तो उनका कहना था कि इस घटना के अनावरण के लिये पुलिस हर एंगिल पर जांच कर रही है।