नोएडा (युगकरवट)। थाना सेक्टर -142 क्षेत्र के सेक्टर 143 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले 32 वर्षीय निजी कंपनी के मैनेजर ने बीती रात को आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सेक्टर -142 के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रतीक जैन (उम्र 32 ) पुत्र विजय कुमार जैन थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के सेक्टर 143 मे स्थित एक सोसाइटी में रहते थे। उन्होंने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह काफी मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। मृतक के परिजनों के अनुसार उनके रिश्तेदारी में किसी का देहांत हो गया था। वे लोग क्रिया में गए थे। इसी बीच मृतक ने परिजनों को एक मैसेज लिखो तथा कहा कि कुछ लोगों का पैसा उधार है, उन्हें दे देना। मृतक के परिजनों के अनुसार वह एक कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर 142 में रहने वाले प्रदीप कपूर (64) पुत्र कुलदीप कपूर की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।