नामांकन से पहले दिनेश गोयल ने किया दूधेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक
गाजियाबाद (युग करवट)। पूरे जोश के साथ विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए दिनेश गोयल मेरठ के लिए रवाना हुए। मेयर सुनीता दयाल, सांसद अतुल गर्ग, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, पूर्व विधायक रूप चौधरी, मुरादनगर के विधायक अजित पाल त्यागी, शहर विधायक संजीव शर्मा, पूर्व मेयर अशु वर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन गोयल, डॉ. वीरेश्वर त्यागी, पार्षद अमित त्यागी, भाजपा के वरिष्ठ नेता केके शुक्ला, रोबिन सागवान, अतुल जैन, सुभाष गर्ग, प्रदीप चौहान, पार्षद पप्पू नागर सहित तमाम कार्यकर्ता और पार्टी के पदाधिकारियों ने आरकेजीआईजी में उन्हें एडवांस बधाई के साथ रवाना किया और सभी ने कहा कि इस बार और मजबूती के साथ दिनेश गोयल चुनाव जीतेंगे। दिनेश कुमार गोयल इससे पहले भी इसी पद पर आसीन रह चुके थे और भाजपा ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया। दिनेश गोयल बहुत ही व्यवहारिक और सभी को साथ लेकर चलने वाले नेता है यही कारण है कि सभी प्रतिनिधि और कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ मौजूद थे। नामांकन दाखिल करने से पूर्व दिनेश कुमार गोयल ने प्राचीन दूधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने परिवार सहित हवन-पूजन कर ईश्वर का स्मरण किया तथा नामांकन और जनसेवा के संकल्प के लिए प्रभु का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शुभचिंतक भी मौजूद रहे। हवन-पूजन के बाद दिनेश कुमार गोयल ने कहा कि महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत ईश्वर का स्मरण और आशीर्वाद लेकर करना भारतीय संस्कृति की परंपरा रही है। भगवान भोलेनाथ के चरणों में शीश नवाकर उन्होंने देश प्रदेश और समाज की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका अपनापन विश्वास और स्नेह निरंतर मिल रहा है, जो उन्हें नई ऊर्जा प्रदान करता है। धार्मिक अनुष्ठान और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद दिनेश कुमार गोयल अपने समर्थकों के साथ एसजीएम गार्डन मेरठ के लिए रवाना हुए। जहां आज वह नामांकन करेंगे।