युग करवट संवाददाता
नोएडा। चार वर्षों से ज्यादा समय तक गौतम बुद्ध नगर में तैनात रहे पुलिस उपायुक्त साद मियां खान आज आगरा के लिए रिलिव हो गए हैं। विगत महीने उनका जनपद आगरा के लिए ट्रांसफर हुआ था, लेकिन ट्रेड फेयर और अन्य त्योहार को देखते हुए उन्हें रिलीव नहीं किया गया था। साद मियां खान ने सादगी से अपना काम किया। उन्होंने नोएडा के तीनों जोन में अलग-अलग पदों पर अपनी जिम्मेदारी संभाली, वह ठोस निर्णय लेने, अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ संजिदा व्यवहार के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी किया। आज रिलिव होने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यहां के पत्रकारों को सपोर्ट और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
अब उनकी जगह डीसीपी प्रथम कौन होगा इस बात को लेकर पुलिस विभाग में चर्चा है।