नोएडा (युगकरवट)। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट से हुएके निरीक्षकों के तबादले के बाद आज पुलिस आयुक्त ने आठ थाना प्रभारी सहित 49 निरीक्षकों को रिलीव कर दिया। अभी किसी थाना प्रभारी की तैनाती नहीं हुई है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-2 दो के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह, थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक उमेश नैथानी, थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला, थाना एक्सप्रेस वे के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार, थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक पंकज शर्मा, थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा के अलावा निरीक्षका अवधेश प्रताप सिंह, विजय कुमार, संजीव कुमार उपाध्याय, राम प्रकाश, महेश सिंह राणा, विजय कुमार, सुनील कुमार, लोकेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, अनुज कुमार सैनी, देवेंद्र सिंह, अमरेश सिंह, सुनील दत्त, देवेंद्र कुमार, अजय सिंह चाहार, सुरेंद्र कुमार तिवारी, अमित कुमार, दिनेश कुमार, हेमेंद्र कुमार, अमर सिंह, रमेश सिंह चौहान, नीरज, सुबोध कुमार, अरविंद कुमार, ज्ञान सिंह, अशोक कुमार, राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार मलिक, पुनीत कुमार, छेदा लाल, विंध्याचल तिवारी, हरे कृष्ण लाल मिश्रा, मदन सिंह अंजू, विजय सिंह, रमेश चंद्र, सहसबीर दीपक चंद्र, दीक्षित छत्रपाल सिंह तथा राजीव सिंह को उनके तबादला के अनुसार गौतम बुद्ध नगर से उनकी नई तैनाती के लिए रिलीव कर दिया गया है।