गाजियाबाद (युग करवट)। महापौर सुनीता दयाल अपने कार्यकाल के पहले दिन से ही नगर निगम की सरकारी भूमि को भूमाफियाओं से कब्ज मुक्त करा रही हैं। अब तक करोड़ों रूपए की कई लाख वर्गमीटर भूमि खाली करा चुकी हैं। अब उन्हें सिद्धार्थ विहार के पुस्ता पार अर्थला गांव की डूब क्षेत्र की भूमि पर अबैध मकान बनाने की सूचना मिली। महापौर सुनीता दयाल द्वारा तत्काल सम्पत्ति प्रभारी से वार्ता कर समस्त टीम को मौके पर पहुँचने के निर्देश दिए। दूसरी ओर तहसील से लेखपाल को भेजने को कहा। खुद मौके पर पहुंच कर स्थल का हाल जाना। नगर निगम के खसरा नंबर 1781, 82, 83, 84, 85 व 86 की कुल 5890 वर्गमीटर भूमि की पैमाइश कराई। यहां कुछ मकान भी बन गए थे जबकि पूर्व में भी इस भूमि में से मकान तोड़े गए थे। महापौर सुनीता दयाल ने मकान मालिकों को बुलाया और कहा कि आप यह मकान खाली कर दो यह सरकार भूमि है आपने जिस किसी से भी मकान खरीद है उसपर कानूनी कार्यवाही करो। उन्होंने कहा कि नगर निगम भी कार्रवाई करेगा। इस दौरान सम्पत्ति प्रभारी चंद्रकांता, नायाब तहसीलदार मोहन लाल, लेखपाल मनोज एवं आरआई ओमपाल सिंह उपस्थित रहे।