विधानसभा चुनाव २०२७
राजनीति में कब कौन किसका दुश्मन हो जाए, कब किसका कौन दोस्त बन जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इस गठबंधन के पीछे भी दिल्ली वालों का हाथ बताया जा रहा है। दरअसल, ओवैसी को पहले से ही भाजपा की बी टीम कहा जाता है। अब इस बी टीम के साथ चंद्रशेखर भी शामिल हो गये। इसमें कोई दोराय नहीं कि चंद्रशेखर पहले जिस तरह मुखर होकर बोला करते थे अब उनकी जुबान से कोई भी तीखे शब्द नहीं निकलते। केंद्र सरकार की सुरक्षा व्यवस्था उनके साथ है। एक सांसद को इतनी सुरक्षा नहीं दी जाती जितनी चंद्रशेखर के पास है। हर सांसद के पास केवल दो सुरक्षाकर्मी ही रहते हैं लेकिन चंद्रशेखर के साथ केंद्र सरकार की सुरक्षा व्यवस्था है। इसके अलावा अस्सुद्दीन ओवैसी को भी जेड सुरक्षा दे रखी है। जाहिर है कि इन सबके पीछे कहीं ना कहीं कुछ तो ऐसी बात होगी जो ये लोग दिल्ली के इतने निकट हैं। तीसरी आंख ने देखा कि समाजवादी पार्टी और कांगे्रस के बीच भी गठबंधन को लेकर बड़े-बड़े दावे हो रहे हैं लेकिन सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। १८१ उम्मीदवारों की एक सूची जो कांगे्रस की ओर से दी गई थी वो वायरल हो गई और इस सूची को वायरल करने पर भी एक बड़ी रणनीति है। सपा की ओर से पहले 56 सीटों की बात हुई और अब 26 सीटों की बात हो रही है। आखिर ये सीटों का गणित क्यों घट-बढ़ रहा है ये भी चर्चा का विषय है। इसके पीछे भी कहीं ना कहीं कोई बड़ी रणनीति है। ये भी पता चला है कि दिल्ली वाले नहीं चाहते कि समाजवादी पार्टी और कांगे्रस के बीच गठबंधन हो। सपा के एक वरिष्ठ नेता दिल्ली वालों के टच में हैं और उनसे ये कहा गया है कि गठबंधन नहीं होना चाहिए। इतना ही नहीं कांगे्रस के भी एक नेता पर्दे के पीछे से दिल्ली वालों के लिए काम कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सपा से गठबंधन नहीं किया जाए इससे सपा और मजबूत होगी और अकेले दम पर ही चुनाव लड़ा जाए। बहरहाल सब अपनी-अपनी गोटियां चल रहे हैं और अपने मोहरे फिट कर रहे हैं। अब देखना है कि ये मोहरे कितनी सफल चाल चलते हैं।
जय हिंद