लखनऊ (युग करवट)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का ९१ वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है। वह पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित अपने पैतृक आवास में रहती थीं। आज सुबह 11 बजे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। सावित्री देवी का अंतिम संस्कार कल हरिद्वार में किया जाएगा।