नई दिल्ली (युग करवट)। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश की बॉक्स ऑफिस पर अप्रत्याशित सफलता के बाद समूचे देश में चर्चा रही। फिल्म के निर्माता ने स्वीकार किया कि यह पवित्र धाम भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह के वन मंत्री रहते ही स्थापित हो पाया। इसी पर आधारित एक नाटक का विमोचन हुआ, जिसमें रालोद प्रमुख एवं केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी तथा रालोद संसदीय बोर्ड के चेयरमैन पूर्व सांसद केसी त्यागी ने भाग लिया।