गाजियाबाद (युग करवट)। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में सुबह के समय हुई एक संगीन वारदात के दौरान बाईक पर सवार दो बदमाशों ने अस्पताल जा रहे एक चिकित्सक से सरेराह मोबाइल छीन लिया। इससे पहले डॉक्टर संभल पाते उससे पूर्व ही स्नेचर वहां से नौ दो ग्यारह हो गये। जानकारी के अनुसार आज सुबह जब डॉक्टर महेंद्र अस्पताल जा रहे थे उसीसमयअस्सीफुटा रोड पर बाईक पर सवार दो लुटेरों ने उनका मोबाइल लूट लिया। लूट के दौरान डॉक्टर ने सहायता के लिये शोर भी मचाया। इस वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये डॉक्टर महेंद्र ने शालीमारगार्डन थाना पुलिस को तहरीर दे दी। बता दें कि पिछले कुछ समय से कमिश्नरेट में लूट, हत्या, झपटमारी व चोरी की वारदातों में तेजी से ईजाफा हुआ है।