गाजियाबाद (युग करवट)। बार के वार्षिक चुनाव को कराने की मांग पर आज वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश त्यागी निवाड़ी धरने पर बैठ गए। दरअसल वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश त्यागी निवाड़ी ने 13 नवंबर को ही पत्र लिखकर इसकी घोषणा कर दी थी। उन्होंने पत्र में बार का चुनाव समय से कराने की मांग की थी साथ ही कहा था कि यदि 17 नवंबर तक एल्डर कमेटी और चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई तो वह 18 नवंबर को धरने पर बैठ जाएंगे। आज सुबह पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने उन्होंने धरना शुरू कर दिया है। धरने पर उनके समर्थन में कुंवर पाल सैनी, गौरव कुमार, गौतम, अरुण कसाना, यशपाल यादव, प्रशांत राघव, धीरज यादव, अमित बैसला, कुलदीप कुमार आदि बैठे।