गाजियाबाद (युग करवट)। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा गाजियाबाद द्वारा 28 वें ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मलेन का आयोजन 12 व 13 दिसम्बर को अग्रसेन भवन में किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए सम्मेलन के मुख्य संयोजक पंडित जेके गौड ने कहा कि परिचय सम्मेलन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से बहुत अच्छा रिस्पांस आ रहा है। परिचय सम्मेलन के लिए पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर है। परिचय सम्मेलन को लेकर युवाओं व उनके परिजनों में बहुत ही उत्साह है। अभी तक 300 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। अग्रसेन भवन के सामने मुख्य पंजीकरण कार्यालय में पंजीकरण 6 दिसम्बर तक होंगे। परिचय सम्मेलन के लिए जो युवा पंजीकरण कराएगे, उनका पूर्ण विवरण ब्राह्मण गौरव पत्रिका में प्रकाशित किया जायेगा। पत्रिका 13 दिसम्बर को समापन समारोह के उपरान्त वितरित की जाएगी। संस्था के जिलाध्यक्ष पंडित जयनंद शर्मा व सुभाष शर्मा ने बताया कि 12 दिसम्बर को प्रात: 8.30 बजे हवन होगा। उसके बाद 10 बजे परिचय सम्मेलन का उदघाटन होगा। परिचय सम्मलेन का उदघाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल दत्त शर्मा करेंगे। आयोजन समिति अध्यक्ष विजय भारद्वाज ने बताया कि बाहर से आने वाले युवक-युवतियों एवं उनके परिजनों के रहने की व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की जाएगी। संस्था के प्रचार सचिव धीरज कुमार भार्गव ने बताया कि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा गाजियाबाद द्वारा शुरू किए गए वैवाहिक परिचय सम्मेलन से प्रेरणा लेकर देश के अन्य शहरों में भी इनका आयोजन शुरु हुआ है। प्रेस वार्ता में आदेश शर्मा, संदीप शर्मा, हरिओम शर्मा, आशुतोष शर्मा, सुभाष शर्मा, हरिओम शर्मा, एमसी गौड़, संजीव शर्मा, नितिन शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित भारद्वाज, देवेन्द्र शर्मा, सुभाष शर्मा, अतर सिंह शर्मा, विष्णु शर्मा, वरुण शर्मा, धीरज भागर्व आदि मौजूद रहे।