गाजियाबाद (युग करवट)। कल्कि पीठ के पीठाधिश्वर और जगद्गुरू आचार्य प्रमोद कृष्मण ने राहुल, अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि वह श्रीराम की शरण में जा रहे हैं। उन्होंने आजम खां की रिहाई पर जवाब देते हुए कहा कि आजम खां साहब की रिहाई पर अदालत का फैसला यह बताता है कि राहुल गांधी और पूरा विपक्ष झूठ बोल रहा हैं। अदालत का यह फैसला बताता है कि भारत में आज भी न्यायपालिका पूरी तरह से स्वतंत्र हैं। यह किसी के दबाव में नहीं है। जावेद अख्तर द्वार राम की शरण में जाने के सवाल पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि उनके राम की शरण में आने पर वह उनका एहतराम करते हैं, स्वागत करते हैं। साथ ही इसके लिए उनका पूरा समर्थन भी करते हैं। लेकिन यह बात उन्हें राहुल गांधी को समझानी चाहिए। राहुल गांधी को समझाना चाहिए कि राम के बिना नैया पार नहीं होगी। राम के बिना राष्टï्र नहीं और राष्टï्र के बिना राजनीति नहीं हो सकती है।
अखिलेश यादव के सिर से अब बाबर का भूत उतर रहा है, वह अयोध्या जा रहे हैं। मेरा कहना है कि राहुल गांधी भी अयोध्या आएं, श्रीराम जन्मभूमि के दर्शन करें, फिर मथुरा कृष्ण भूमि के दर्शन करें और फिर कल्कि धाम में श्री कल्कि भगवान के भी दर्शन उनको करना चाहिए। अखिलेश यादव के सिर से बाबर का भूत उतर चुका है। अब राहुल गांधी के सिर से भी यह भूत उतरना चाहिए। आचार्य ने कहा कि भगवान राम सबके हैं, जो उनको नहीं मानते, वह उनके भी हैं। जावेद अख्तर का स्वागत हैं, जो वह राम की शरण में आए हैं।