विधानसभा चुनाव २०२७
विधानसभा चुनाव २०२७ को लेकर भारतीय जनता पार्टी को ये अहसास होने लगा है कि जो पुराने भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी थे उनको हाशिए पर डालने के कारण ही अब भाजपा के लिए तीसरी बार सरकार रिपीट करना आसान नहीं है। क्योंकि जो नेता दूसरी पार्टी से आये हैं उनका कोई भरोसा नहीं कि वो कब पाला बदल लें। भाजपा हाईकमान और सरकार ने अपने स्तर पर जो गोपनीय जांच कराई है उसकी रिपोर्ट में ये बात सामने आयी है कि जो नेता दूसरे दलों से भाजपा में आये थे अब वो फिर डगमगा रहे हैं और दूसरे दलों में जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें कोई दोराय नहीं भाजपा का जो समर्पित कार्यकर्ता है वो आज भी भले ही उसे कुछ ना मिला हो वो आज भी भाजपा के प्रति समर्पित है। भाजपा ने दूसरे दलों के नेताओं के सहारे भले ही सत्ता हासिल कर ली हो लेकिन कहीं ना कहीं इस बात का अहसास हो रहा है कि दूसरे दलों से आये नेता जरूर पार्टी का जो कल्चर था उस पर वो फिट नहीं बैठ पा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के कई मंत्रियों को प्रदेश में इस काम के लिए लगाया गया है कि वो जिलों में जाये और पुराने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करें और अगर वो रूठे हुए हैं तो उन्हें मनाये। ये भाजपा का एक अच्छा प्रयास है और इसकी शुरूआत भी हो गई है। भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता जो दूसरे दलों से आये नेताओं के कारण घर बैठ गया है अगर वो एक बार फिर पार्टी के लिए झंडा बुलंद कर दे तो पार्टी मजबूत स्थिति में तीसरी बार खड़ी हो सकती है। प्रदेश स्तर पर हर जिले में अब इसकी तैयारी हो गई है और रूठे हुओ को मनाना शुरू हो गया है। वहीं इस बात की भी चर्चा है कि समर्पित और पुराने कार्यकर्ताओं को कोई बड़ी जिम्मेदारी भी दी जाए और अगर विधानसभा में टिकट देने की बात आये तो उन्हें वहां भी कंसीडर किया जा सकता है। बहरहाल, देर से ही सही भाजपा हाईकमान को कम से कम अपने समर्पित कार्यकर्ताओं की तो याद आयी और उम्मीद लग रही है कि कार्यकर्ताओं के अच्छे दिन आने वाले हैं। जय हिंद