गाजियाबाद (युग करवट)। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रम एंक्लेव मे रहने वाली रूबिया पत्नी मौहम्मद जाफर पर उसके पडोस में रहने वाले दो परिवारों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में महिला जहां गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं उसके कई और परिजन भी चोटिल हो गये। पुलिस के मुताबिक महिला की तहरीर पर आरोपित मुशरफा, साजिद, गुडï्डू व अताबूल समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करन्के अग्रिम कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।