गाजियाबाद (युग करवट)। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांगनौली कट के पास सडक़ हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। सडक़ किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से आ रही महिंद्रा बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक और बोलेरो मालिक की जान चली गई। डीसीएम का टायर पंचर होने के कारण चालक ने वाहन सडक़ किनारे खड़ा कर दिया था। वह टायर बदल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही महिंद्रा बोलेरो ने डीसीएम में टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक दिनेश पुत्र हाकिम निवासी बदरपुर, और बोलेरो मालिक यादराम पुत्र झामल निवासी मुरलीपुरा की मौत हो गई। वहीं विकास यादव घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर दोघट पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों व मृतकों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की।