वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए बम ब्लास्ट के पीछे कौन
ठ्ठएक हफ्ते बाद भी इस सवाल का उत्तर देने में है पुलिस मौन
ठ्ठखुफिया एजेंसियों समेत पुलिस की कई विंग कर रही हैं हर एंगल पर जांच
ठ्ठदौ सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाल चुकी है पुलिस
ठ्ठब्लास्ट की साजिश के पीछे आईएसआई का हाथ होने से भी इंकार नहीं
विपिन चौधरी
गाजियाबाद (युग करवट)। ६ नवंबर को इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की हिंडन नहर पर स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए बम ब्लास्ट की घटना को यूं तो आठ दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक खुफिया एजेंसियों के अलावा पुलिस की कई विंग इस सनसनीखेज और दुस्साहसिक घटना का अनावरण करना तो दूर की बात वो तो अभी तक बम ब्लास्ट करने वाले सस्पैक्टसï् की भी पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस चौकी में हुई बम ब्लास्ट की इस घटना के पीछे कौन है इस सवाल का उत्तर देने में कमिश्नरेट पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मौन है। हां कुछ अधिकारी गोल मोल उत्तर देने वाले अंदाज में इतना जरूर कह रहे हैं कि इस पुलिस चौकी में हए बम ब्लास्ट के पीछे पाकिस्तानी आतंकी संगठन व वहां की खुफिया एजेंसी द्वारा भारत में क्रियाशील किये गये राष्टï्र विरोधी तत्वों यानि स्लीपर सैल का हाथ हो सकता है। इसके अलावा पुलिस के राडार पर उन स्लीपर सैल के वो दो दर्जन से अधिक राष्टï्र विरोधी तत्व भी आ गये हैं जिन्हें कुछ माह पूर्व कौशांबी थाने के एसएचओ अजय कुमार शर्मा व मसूरी थाने के एसएचओ अजय चौधरी की टीम द्वारा गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। सूत्रों के अनुसार खुफिया एजेंसियां व कमिश्नरेट पुलिस की कई टीम उन तत्वों को भी जांच के दायरे में ला चुकी हैं। इसके अलावा पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि जिस आतंकी संगठन तहरीक उल मुजाहिदीन हिन्दुस्तान ने चौकी में हुए बम ब्लास्ट की जिम्मेेदारी ली उस संगठन का आका कौन है और क्या यह आतंकी संगठन भी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी अथवा पाकिस्तानी हैंडलरों के द्वारा संचालित है। सूत्रों की माने तो इस सनसनीखेज घटना के खुलासे में लगी खुफिया एजेंसियां एवं कमिश्नरेट पुलिस कई संदिग्ध को हिरासत में लेकर उनसे गहन पूछताछ भी कर रही है। वहीं पुलिस चौकी मे बम ब्लास्ट करने वाले सस्पैक्टसï् को आईडेंटीफाई करने के लिये पुलिस जहां वैज्ञानिक तरीके अपना रही है वहीं चौकी को जोडऩे वाले सभी मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
सूत्रों की माने तो पुलिस अभी तक दौ सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। जांच के दौरान पुलिस व खुफिया एजेंसियों के राडार पर पाकिस्तान में बैठे शहजाद भटï्टी जैसे कई पाकिस्तानी हैंडलर और भारत में क्रियाशील रास्ट्र विरोधी स्लीपरसैल के कई तत्व भी आ चुके हैं। सूत्रों का कहना है खुफिया एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पुलिस चौकी में हुए बम विस्फोट रॉकेट सिग्नल जैसे किस एप और किस हाईटैक तकनीकि का प्रयोग ब्लास्ट करने वाले तत्वों ने किया। इस घटना के पीछे कौन है और क्या चौकी में हुए बम ब्लॉस्ट के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी अथवा पाकिस्तानी आतंवादी संगठन या हैंडलरों का भी हाथ हो सकता है जब इस बारे में जानकारी हासिल करने के लिये डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल से पूछा गया तो उनका कहना था कि अभी इन सवालों स्पष्टï उत्तर देना जल्दबाजी होगा लेकिन हां इतना जरूर है कि पुलिस एवं खुफिया एजेंसियां पुलिस चौकी में हुए धमाके के राज को खेलने के लिये हर एंगल पर जांच कर रही हैं। उक्त अपराधिक घटना को अंजाम देने वाले राष्टï्र विरोधी तत्व ज्यादा दिनों तक पुलिस की पकड़ से दूर नहीं रह पायेंगे।
टैक्स्ट भेजकर जिम्मेदारी लेेने वाले संगठन को भी आईडेंटीफाई नहीं कर पाई हाईटैक पुलिस
पुलिस चौकी में हुए बम ब्लास्ट की जिम्मेदारी लेने वाले तहरीक उल मुजाहिदीन हिन्दुस्तान की असलियत क्या है,उसका आका कौन है, उसे कहां से संचालित किया जा रहा है और कथित आतंकी संगठन ने उक्त ई मेल कहां से वह किस माध्यम से भेजा आदि कई ऐसे अनसुलझे सवाल है कि जो हाईटैक पुलिस की क्रियाशीलता पर सवालिया निशान उठा रहे हैं। बम ब्लास्ट की जिम्मेदारी लेने वाले तहरीक उल मुजाहिदीन हिन्दुस्तान के अस्तित्व के बारे में जब एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य से पूछा गया तो उन्होंने केवल इतना कहा कि अभी तक पुलिस के पास ऐसे किसी आंतक संगठन की असलियत की ठोस जानकारी नहीं है। हां पुलिस उस हैंडलर यानि गाजी टू की कुंडली जरूर खंगाल रही है कि जिसके माध्यम से टैक्स्ट भेजकर बम ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली गई। श्री मौर्य ने बताया कि अभी तक की जांच में गाजी टू के नाम से अकाउंट चलाने वाले हैंडलर की साईट पर केवल दो पोस्ट मिली। उनमें से भी एक को डिलीट कर दिया गया। श्री मौर्य ने बताया कि यह अकांउट गत वर्ष बनाया गया था।