गाजियाबाद (युग करवट)। फर्जी कंस्ट्रक्शन कंपनी बनाकर आशियाना लेने का सपना देखने वाले सैकड़ों लोगों से एक अरब से अधिक की रकम हड़पने वाले जालसाजों के गिरोह के मुख्य सूत्रधार नीरज शर्मा को एसएचओ नन्दग्राम संतोष कुमार त्रिपाठी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक इस अभियुक्त के पास से जालसाजी से संबंधित सामंग्री व नगदी बरामद हुई।