ग्रेटर नोएडा (युग करवट)। समाजवादी पार्टी द्वारा आगामी 15 नवंबर को आगरा में आयोजित होने वाले दलित महासम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इन्दर प्रधान एवं संचालन जिला महासचिव जगबीर नंबरदार ने किया। बैठक में महासम्मेलन की तैयारियों, अधिक से अधिक संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष इंदर प्रधान ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से संविधान, सामाजिक न्याय, समानता और दलित-पिछड़े, वंचित एवं शोषित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी सामाजिक न्याय और सभी वर्गों के सम्मान एवं अधिकारों के लिए निरंतर संघर्षरत है। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, फकीरचंद नागर, सुधीर भाटी, सुनील देवटा, लाल सिंह गौतम, कृष्णा चौहान, कपिल ननका सैफी, राजेश रोही, कुलदीप भाटी, विनोद लोहिया, विकास भनौता, हरपाल सिंह, हरवीर प्रधान, हुकुम सिंह भारती, विष्णु सिंह, विक्रम टाइगर, मुरारीलाल गौतम, यूनुस प्रधान, लोकेश भाटी, प्रशांत भाटी, बबली भाटी, मोहित नागर, कुंवर नादिर, रूबी नागर, राहुल आर्यन, महेश जाटव, विजय गुर्जर, बालेश्वर बाल्मीकि, देवेन्द्र भाटी, मेहंदी हसन, अनिल प्रजापति, सुशील नागर, अनिल नागर, लोकेश जनमेदा, रजनीश रौसा, अब्दुल हमीद, शकील खान, सलीम राव, जोरा भाटी, गजेंद्र भाटी, भुरू चंदीला, वकील सिद्दकी, सन्नी प्रजापति, लखन जाटव, पवन जोगी, जय सिंह चंदेल, प्रदीप शर्मा, सुमित पंडित, गिरिराज सिंह, विष्णु शर्मा, एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।