नोएडा (युग करवट)। गौतमबुद्घनगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। २८ नवंबर को २०२२ को उनकी तैनाती हुई थी और इसी माह गौतमबुद्घनगर में बतौर पुलिस आयुक्त उनका कार्यकाल चार साल का पूरा होगा। हालांकि अभी वो अपने पद पर हैं और संभवत: जनवरी में वो जा सकती हैं। किसी भी पुलिस आयुक्त का कमिश्नरेट में इतना लंबा कार्यकाल नहीं रहा। लक्ष्मी सिंह के कार्यकाल को लेकर लोगों का कहना है कि उनका व्यवहार और अपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण सबसे बड़ी कामयाबी है। गौतमबुद्घनगर प्रदेश की आर्थिक राजधानी के साथ-साथ दिल्ली के निकट होने के कारण भी बहुत महत्वपूर्ण जनपद है। तमाम विदेशी कंपनियां गौतमबुद्घनगर में व्यापार करती हैं और यही कारण है कि लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में कानून व्यवस्था जिस तरह सुधरी उसने योगी सरकार का एक अच्छा संदेश दिया। पुलिस विभाग में गौतमबुद्घनगर के पुलिस आयुक्त बनने के लिए लोग छह महीने से कतार में हैं लेकिन अभी लगता है कि उन्हें कुछ माह और इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि लक्ष्मी सिंह खुद चाहेंगी तभी वो अपने पद से हटेंगी क्योंकि ऐसा कोई कारण नहीं है कि सरकार उन्हें हटाए। बहरहाल, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह का कार्यकाल काफी सराहनीय भरा रहा है। पुलिस आयुक्त की दौड़ में कई नाम चल रहे हैं। लेकिन देखा ये गया है कि जिनके नाम चलते हैं वो सब इंतजार करते रहते हैं और कोई नया नाम सामने आ जाता है।