पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बिटिया ने कायम की मिसाल
नोएडा (युग करवट)। पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को उनकी बिटिया शालिनी सिंह ने जन्मदिन से पहले एक ऐसा तोहफा दिया है जो पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। नोएडा शहर में रह रहीं शालिनी ने अपने को पिता को जन्मदिन के तोहफे के रूप में ढाई एकड़ के क्षेत्रफल में सेक्टर 151 में बनाया गया एक हेलीपैड गिफ्ट किया है। पिता को हेलीपैड गिफ्ट करने की खुशी शालिनी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी साझा की है। जन्मदिन से पहले इतने बड़े गिफ्ट को लेकर देश भर में काफी चर्चा हो रही है। बेटी से गिफ्ट मिलने के बाद पिता बृजभूषण सिंह भावुक हो गए। उन्होंने गिफ्ट को स्वीकार करते हुए हेलीपैड का नोएडा पहुंचकर विधिवत रूप से उद्घाटन भी किया।